चक्रधरपुर में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित

झारखंड राजनीति
Spread the love

चक्रधरपुर। स्थानीय दिलीप साव स्मृति भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन 12 अप्रैल को किया गया। सम्मेलन की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित और वंदे मातरम गाकर की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के प्रभारी नंद जी प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुआ शामिल हुईं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन वरिष्ठ नेताओं का अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी नंद जी प्रसाद ने संगठन की मजबूती और सक्रिय सदस्यता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सुरेश साव, तीरथ जामुदा, प्रेम प्रधान, विमला प्रसाद, कुश पूर्ति, संजय पासवान, गौतम रवानी, धीरज साव, अभय साव, अशोक दास, अनूप दुबे, देवन मंडल, अनुज गुप्ता, मदन विश्वकर्मा, मोहन यादव, दीपक पासवान, संदीप साव, सूरज साव, राजा प्रसाद समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK