
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह नगर भवन में शनिवार को मनाया गया। इसमें आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, रविदास विकास मंच के अध्यक्ष चुनी राम एवं उपाध्यक्ष राम चरण राम, सचिव बुधन राम सहित रविदास समाज के लोग उपस्थित थे।
संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जयंती समारोह में संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अतिथियों ने संत शिरोमणि रविदास महाराज पर अपने-अपने विचारों से अवगत कराया। उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
आयोजन समारोह में प्रसाद का वितरण किया गया। रविदास विकास मंच के नगर अध्यक्ष अरुण राम और नगर सचिव लखन राम ने सभी का आभार जताया। धन्यवाद बबलू राम ने किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण राम ने किया।