
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को मंडल कारा के जेल सुपरिटेंडेंट का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने यह प्रभार निवर्तमान जेल अधीक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह से ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि झारखंड कारा सेवा के पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। स्थानीय व्यवस्था के तहत उपायुक्त शेखर जमुआर के आदेश पर संजय कुमार ने उपरोक्त प्रभार ग्रहण किया।
प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जेल कर्मियों के साथ संक्षिप्त बैठक की। निवर्तमान जेल अधीक्षक को विदाई दी। इस दौरान जेल प्रशासन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।