नेहरू युवा केंद्र ने विश्व टीवी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। नेहरू युवा केंद्र गढ़वा ने विश्व टीवी दिवस पर जिले के नगवा मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि तपेदिक या टीबी एक संक्रामक बीमारी है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है। टीबी का उपचार संभव है। हालांकि समय पर इलाज नहीं किया जाए तो यह गंभीर हो सकता है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी का शिकार होते हैं।

सहेली महिला मंडल के अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक टीबी की बीमारी को लेकर भारत सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य संगठन लगातार टीबी की रोकथाम और इसके इलाज के लिए काम कर रहे हैं।

टीबी के प्रमुख लक्षणों में खांसी, बुखार, रात को पसीना आना और वजन घटना शामिल हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, टीबी के उपचार में नियमित दवाइयों का सेवन बहुत जरूरी है। बीमारी के बारे में सही जानकारी प्राप्त करना और इसे फैलने से रोकना सामूहिक जिम्मेदारी है।

मौके पर उपस्थित नेहरू युवा केंद्र की महिला पदधारी एवं आरती देवी, मीनाक्षी कुमारी, मनीषा देवी, खुशबू देवी, पूजा देवी, रूबी देवी सहि‍त अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK