जराईकेला में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के जराईकेला थाना क्षेत्र के राधा पोड़ा गांव के पास जंगलों में मंगलवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ उस समय हुई, जब सुरक्षा बल के जवान इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादी जंगल में छिपे हुए थे। सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों के भारी पड़ने पर नक्सली जंगल और पहाड़ों का फायदा उठाकर भाग गए।

भागते समय नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहले से लगाए गए IED में विस्फोट कर दिया, जिससे CRPF 134 BN के SI सुबोध कुमार घायल हो गए। घायल अधिकारी की हालत स्थिर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस मुख्यालय, झारखंड और CRPF झारखंड सेक्टर के सहयोग से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *