पलामू। जिले के सुदुरवर्ती प्रखंड पिपरा के बीआरसी प्रांगण में वर्ष, 2020 के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षक एवं सहायक अध्यापकों को विदाई दी गई। सम्मान समारोह के साथ-साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 11 मार्च को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी एवं संचालन शिक्षक व प्रख्यात कवि नीरज कुमार पाठक ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिपरा के नवपदस्थापित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं अतिविशिष्ट अतिथि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दुबे, पिपरा प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव उर्फ गुड्डू, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन सचिव राजीव रंजन पांडे, सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सदर प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि छतरपुर के प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान, सहायक अध्यापक टेट उत्तीर्ण के हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, उप कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, अजय कुमार मेहता, डेमा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार पांडे, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय तेंदुआ के सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कोठिला के प्रधानाध्यापक अद्रेश यादव थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में इस प्रखंड से सेवानिवृत होकर, स्थानांतरित होकर या दूसरे बेहतर सेवा में जाने वाले हमारे शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले में शिक्षक से डिप्टी कलेक्टर बनकर अन्यत्र पदस्थापित होने वाले विजय राम, पिपरा प्रखंड के पूर्व निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी विनोद पांडे, मृत्युंजय प्रसाद सिंह, श्याम बिहारी राम, विनोद प्रसाद सिंह, करीमन दास, रामविलास राम, गणेश राम, बालदेव प्रजापति, सत्येंद्र प्रसाद, पिपरा प्रखंड से स्थानांतरित होकर छतरपुर जाने वाले प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ओमप्रकाश शामिल हैं। पिपरा प्रखंड के नव पदस्थापित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विदाई एवं सम्मान समारोह के साथ-साथ होली मिलन हुआ, जिसमें शिक्षकों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। इसकी शुरुआत विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार दुबे ने किया। प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने शिक्षकों को सम्मान करने एवं अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने की बात कही। अजाप्ता के संगठन सचिव राजीव रंजन पांडे द्वारा पिपरा के शिक्षकों की एकजुटता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
नरेंद्र पांडे ने होली के महत्व एवं सनातन धर्म में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को अच्छे से समझाया। होली के गीत भी गाये। कार्यक्रम में उदय कुमार भारती द्वारा कई होली गीत गये गये। इनका साथ रामभजन ने दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक के प्रखंड अध्यक्ष सिद्धि कुमार सिंह, सहायक अध्यापक टेट उत्तीर्ण के जिला अध्यक्ष अविनाश रंजन, अरुण कुमार मिश्रा, रणधीर कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, उदय कुमार भारती, पंकज कुमार सिंह, अनुराग सिंह, अरुण तिवारी, अर्जुन पाल, अनिल गुप्ता के साथ-साथ अजप्ता के प्रखंड सचिव संतोष कुमार राय एवं स्तरोन्नत उच्च विद्यालय विश्रामपुर पिथौरा के प्रधानाध्यापक एवं वरीय शिक्षक सुनील कुमार उपाध्याय में महती भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK