रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में 19वां बसंत मेला का आयोजन 25, 26 और 27 मार्च को महाराजा अग्रसेन भवन रांची में किया जा रहा है। इसके पोस्टर का विमोचन 7 मार्च को किया गया।
मेले में 50 स्टॉल लगाये जा रहे हैं। कुर्ती, बच्चों का सामान, हैंडमेड आइटम, ज्वेलरी, भगवान की पोशाक, हाथों से बने अचार, पापड़, मंगोड़ी इत्यादि सामग्रियों के स्टॉल लगेंगे। रांची, कोलकाता जामताड़ा पुरुलिया,पटना, जमशेदपुर से महिला उद्यमी स्टॉल लगाने के लिए आ रही है।
आयोजकों ने बताया कि मेले में गणगौर के अवसर पर एक ही छत के नीचे महिलाओं को पूरी सारी शॉपिंग करने का आनंद मिलेगा। फूड स्टॉल का स्वाद भी मिलेगा।
संगठन की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने बताया कि बसंत मेला के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन अग्रसेन भवन में किया गया। इस अवसर पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, मंजू लोहिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, प्रीति फोगला शशि डागा आदि बहने उपस्थित थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK