समाज में महिला-पुरुष में समानता लाने में सबका सहयोग जरूरी : डॉ ब्रजेश

झारखंड
Spread the love

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची विश्‍वविद्यालय स्तरीय भाषण, निबंध, स्लोगन, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन  आरयू के आर्यभट्ट सभागार में 6 मार्च, 2025 को किया गया। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश पर रांची विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इंटर्नल कमेटी (महिला कोषांग) के संयुक्त तत्वावधान में यह हुआ। विश्‍वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। महिला- पुरुष समाज में दिखें, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में आरयू के 32 विश्वविद्यालय विभाग एवं महाविद्यालयों के लगभग 495 एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल रहें। प्रतियोगिता का आयोजन आर्यभट्ट सभागार, विश्वविद्यालय जंतुविज्ञान विभाग एवं भूगर्भ शास्त्र विभाग में किया गया।

कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ किया गया। यह लगभग शाम 6 बजे तक चला। सभी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 8 मार्च के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिवाकर, अतुल, नैना एवं निशिता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स अंकित, रौनक, अंश, आकाश, विश्वजीत, रिकेष, प्रणव, आदर्श, आकांक्षा, जया, सुमन, दीक्षा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

निर्णायक मंडल शामिल सदस्‍य

भाषण प्रतियोगिता

डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता, डॉ किरण कुमारी, डॉ चंचल लकड़ा, डॉ आनंद कुमार भगत

निबंध प्रतियोगिता

डॉ भारती द्विवेदी, डॉ शशांक शेखर सिन्हा, संदीप कुमार

स्लोगन प्रतियोगिता

डॉ निक्कू कुमारी, डॉ पूनम कुल्लू

चित्रकला प्रतियोगिता

डॉ लाडली रानी, डॉ रूपा वर्मा, डॉ सुनील कुमार झा

नुक्कड़ नाटक

डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ जय नारायण महतो, डॉ प्रदीप कुमार सिंह

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *