रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा जनवरी – 2025 में आयोजित की गई सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का परीक्षफल घोषित किया गय। घोषित परिणाम के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर सीए फाउंडेशन की परीक्षा में शामिल 110887 परीक्षार्थियों में से 23861 (21.52%) परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
पूरे देश में सीए फाउंडेशन की परीक्षा 533 परीक्षा केंद्र में आयोजित की गई थी। सीए फाउंडेशन में रांची परीक्षा केंद्र से 693 में से 135 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
सीए इंटरमीडिएट कोर्स में रांची परीक्षाकेंद्र से दोनों ग्रुप में शामिल 147 परीक्षार्थियों में 18 दोनों ग्रुप में, 9 प्रथम ग्रुप और 3 द्वितीय ग्रुप में उत्तीर्ण हुए। सीए इंटरमीडिएट के सिर्फ प्रथम ग्रुप में शामिल 324 परीक्षार्थियों में से 26 और द्वितीय ग्रुप में कुल 147 में से 50 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
रांची परीक्षा केंद्र से 600 में से 460 अंक प्राप्त कर सृष्टि कुमारी ने प्रथम, 408 अंक प्राप्त कर प्रीति अग्रवाल ने द्वितीय, 391 अंक प्राप्त कर प्रतीक कुमार सर्राफ ने तीसरा, 390 अंक प्राप्त कर आयुष कुमार चौथा और 376 अंक प्राप्त कर निहारिका शर्मा पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
अखिल भारतीय स्तर पर 521 अंक प्राप्त कर हैदराबाद की दीपांशी अग्रवाल प्रथम, 516 अंक प्राप्त कर विजयवाड़ा के थोटा सोमनद्ध सेशाद्री नायडू दूसरा और हाथरस के सार्थक अग्रवाल 515 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन, सचिव सीए भुवनेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सीए हरेन्दर भारती और सीए निशांत मोदी ने उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। सम्मानित भी किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK