नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं : डॉ. वंदना कुमारी

झारखंड
Spread the love

  • महिलाओं के सम्मान से देश गौरवांवित होता है : डॉ. ब्रजेश
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

रांची। रांची विश्‍वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इंटर्नल कमेटी (महिला कोषांग) के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 4 मार्च, 2025 को आर.यू. के 50 से ज्यादा महाविद्यालय एवं विश्‍वविद्यालय विभागों में प्रतियोगिता आयोजित किया गया। रांची विश्‍वविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र एवं जंतुविज्ञान विभाग के संयुक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता साइंस डीन डॉ. वंदना कुमारी ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. वंदना कुमारी ने कहा कि जब तक महिलाओं का सम्मान प्राप्त नहीं होगा, तब तक विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिला पुरुष में समानता आज भी पूरी तरह नहीं आई है। इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना पड़ेगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर.यू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि जब देश की महिलाओं का सम्मान होता है, तब वह गौरवांवित होता है। देश की आजादी के 78 वर्ष पूने होने के बावजूद आज भी लिंग समानता, महिला दुर्व्यवहार समाज में दिखाई पड़ रहा है। यह किसी भी समाज के लिए घातक है।

आज दोनों विभागों में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दोनों विभागों के 125 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वनस्पति शास्त्र के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. लाडली रानी ने किया। धन्यवाद जंतु विज्ञान विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सीमा केशरी ने किया।

कार्यक्रम को भौतिकी विभाग अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राधा कृष्ण झा, डॉ. बिनोद कुमार महतो, डॉ. प्रभा, डॉ. श्वेता, डॉ सुनील कुमार झा ने भी संबोधित किया। महिला सम्मान शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम लीडर अल्बेला, अंकित, प्रीति, प्रिंस आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK