रांची। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (झारखंड एवं बिहार) के 111 क्लबों के लिए वर्ष 2027-28 के गवर्नर पद का चुनाव पटना के चाणक्य होटल में हुआ। चुनाव में 107 क्लबों के अध्यक्षों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों ने मतदान किया।
इस पद के लिए छह उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें से दो झारखंड से और चार बिहार से थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा में रोटरी क्लब ऑफ रांची के पूर्व अध्यक्ष मुकेश तनेजा सबसे अधिक वोट प्राप्त कर विजयी हुए। उनके चयन के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिलने लगीं।
चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन, चुनाव पदाधिकारी गोपाल खेमका, राजीव मोदी, संजीव ठाकुर, राजन गंडोत्रा, दीपक डोकानिया आदि की अहम भूमिका रही, जबकि राजकुमार राजगढ़िया चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
निर्वाचित गवर्नर मुकेश तनेजा ने जीत के बाद रोटरी क्लब ऑफ रांची के सभी सदस्यों के साथ-साथ पूरे डिस्ट्रिक्ट के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन ने उन्हें बधाई दी। विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK