वसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी रांची क्‍लब में 2 मार्च को

झारखंड
Spread the love

रांची। द रोज सोसाइटी ऑफ रांची और रांची क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 2 मार्च को रांची क्लब के बहुद्देशीय सभागार में वसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

रविवार को सुबह 7 से 9 बजे के बीच प्रतिभागियों के प्रादर्श स्वीकार किए जाएंगे एवं प्रदर्शित किए जाएंगे। आम लोगों के लिए प्रदर्शनी अपराह्न 3 बजे से 6.30 बजे तक खुली रहेगी।

रोज सोसाइटी के उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि कटिंग किए गए फूलों और गमले में लगे गुलाब पौधों के अलावा गुलाब चित्रकारी, गुलाब क्राफ्ट, गुलाब फोटोग्राफी, रोज अरेंजमेंट, रोज एंब्रायडरी, गुलाब की माला और पुष्पगुच्छ के प्रादर्श भी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे।

फूल के साइज, शेप, प्रजाति, ताजगी, खुशबू आदि मानकों के आधार पर निर्णायक समिति के आकलन के अनुरूप अपराह्न में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा। विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों के अलावा स्कूल, कॉलेज, संस्थान, प्रतिष्ठान भी प्रदर्शनी में लगाने के लिए अपने प्रादर्श ला सकते हैं।

भागीदारी संबंधी नियम एवं शर्तों की विशेष जानकारी के लिए समिति की कोषाध्यक्ष हेजेल डेविस (9955359206) से संपर्क किया जा सकता है। प्रदर्शनी की तैयारी में गणेश मुंजाल, अरूप नंदी, नीरज कुमार, पूनम जायसवाल बिलेंडा सोरेन, राजश्री बासु आदि लोगों की टीम सक्रिय है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK