अयोध्या राम मंदिर के नाम एक और रिकॉर्ड, कमाई में ये मंदिर छूटे पीछे

उत्तर प्रदेश देश धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अयोध्या। खबर अयोध्या राम मंदिर से आई है। पिछले साल 22 जनवरी को राम लला अपने भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए थे। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को अब एक साल पूरा चुका है। इस एक साल में अयोध्या राम मंदिर ने कई रिकॉर्ड बना डाले हैं।

चढ़ावे में राम मंदिर ने वैष्णो देवी और शिरडी साईं मंदिर को पीछे छोड़ दिया है। राम मंदिर श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। अभी एक साल में राम मंदिर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

राम मंदिर में इस समय रोजाना लाखों लोग राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से अब तक अयोध्या में 13 करोड़ से ज्यादा लोग पहुंचे हैं।

भारत के सबसे ज्यादा धनवान मंदिरों में पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश का तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर है। यहां सालाना 1500 से 1650 करोड़ रुपये दान आता है। दूसरे नंबर पर केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर है। यहां 750 से 800 करोड़ रुपये सालाना है। इसके बाद तीसरे नंबर पर राम मंदिर है। यहां एक साल में 700 करोड़ रुपये चढ़ावा आया है।

चौथे नंबर पर पंजाब की राजधानी अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर है। यहां 650 करोड़ रुपये सालाना चढ़ावा आता है। पांचवें नंबर पर जम्मू-कश्मीर का वैष्णो देवी मंदिर है। यहां 600 करोड़ रुपये सालाना दान आता है। छठवें नंबर पर महाराष्ट्र का शिरडी साईं मंदिर है। यहां 500 करोड़ रुपये सालाना दान आता है। सातवें नंबर पर ओडिशा में स्थित जगन्नाथ मंदिर, पुरी है। यहां सालाना 400 करोड़ रुपये दान आता है। आठवें नंबर पर नई दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर है। यहां 200 से 250 करोड़ रुपये सालाना चढ़ावा आता है। नौवें नंबर पर गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर है। यहां 150 से 200 करोड़ रुपये दान आता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK