Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 16 फरवरी, 2025

मेष

विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अहसास हो सकता है। एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। नौकरी और धंधे के क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृष

दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। स्नेहीजनों के साथ मतभेद की आशंका है। अनेक प्रकार की चिंता परेशान कर सकती हैं। लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

मिथुन

दोस्तों और परिवार के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश नहीं करने दें।

कर्क

दिन मिश्रित फलदायी होगा। ज्यादा खर्च होगा। परिवार का वातावरण ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। मतभेद के प्रसंग खडे़ हो सकते हैं। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी हो सकती है। बोलने पर संयम रखें।

सिंह

दिन आलस्य और थकान में बीत सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। विचारों में मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेषकर स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से टालें।

कन्या

व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी होगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से प्रमोशन की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावना हैं। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत हैं। मायके से लाभ हो सकता है।

तुला

नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है।

वृश्चिक

अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें। अधिक धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। योग व ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।

धनु

बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। घूमना फिरना होगा। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर

व्यापार में सफलता मिलेगी, परंतु कानून में नहीं फंसें। व्यापार के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। नशा से दूर रहें।

कुंभ

बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे। उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो नहीं करें। आकस्मिक खर्च संभव है।

मीन

मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन की हानि हो सकती है। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)