गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में 21 फरवरी को सजेगा विशेष दीवान

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • विश्व विख्यात कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह करेंगे कथावचन

रांची। सिख कौम के महान विद्वान एवं विश्व विख्यात कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह (लुधियाना वाले) इस माह झारखंड आएंगे। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में 21 फरवरी को भव्य विशेष दीवान सजाया जा रहा है।

सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि यह पूरे झारखंड वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। इसे देखते हुए गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा 21 फरवरी को शाम 8 बजे से 11 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें सिख पंथ की महान हस्ती एवं विद्वान कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह (लुधियाना वाले) कथावाचन कर झारखंड की साध संगत को निहाल करेंगे।

उसी दिन सत्संग सभा के सदस्य उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव कर मेट्रो गली स्थित डॉ अजय छाबड़ा के क्लीनिक के पास शाम छह बजे पहुंचेंगे। वहां से गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली द्वारा शबद कीर्तन कर उन्हें गुरुद्वारा साहब तक ले जाया जाएगा। इस अवसर पर सत्संग सभा द्वारा सजाए जा रहे विशेष दीवान में ज्ञानी पिंदरपाल सिंह रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक कथा वाचन कर झारखंड की साध संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।

सत्संग सभा के मुख्य सेवक मनीष मिढ़ा ने बताया कि ज्ञानी पिंदरपाल सिंह द्वारा की जाने वाली कथा को सुनने के लिए झारखंड की सिख संगत को बेसब्री से इंतजार था। यह रांची की सिख संगत के लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है। यहां से ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां 22 एवं 23 फरवरी को दो दिवसीय आयोजन के तहत चार दीवान सजाए जाएंगे। टाटानगर में भी ज्ञानी पिंदरपाल सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK