रांची। झामुमो कांके प्रखंड संयोजक मंडली के गठन को लेकर रिंग रोड चुट्टू में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक मुस्ताक आलम ने की। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी को संयोजक मंडल का प्रमुख बनाया गया।
इसके अतिरिक्त फलीन्द्र मुंडा, शेख सहाबुद्दीन, सबीबुल रहमान, रंथु उरांव, बाबुलाल महतो, मो. असलम, रवि बारला, मो. चांद, सज्जाद अंसारी, बसंत महतो, मंगरु मुंडा, मोतिलाल उरांव, अफरोज खान, सुकरा उरांव, अशोक साहू सहित 37 सदस्यीय संयोजक मंडली का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर जावेद अख्तर अंसारी ने कहा कि दो सप्ताह के अंदर कांके प्रखंड की सभी पंचायत स्तर पर संयोजक मंडली का गठन किया जाएगा। झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 50 लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। झामुमो के सदस्यता अभियान का उद्देश्य गांवों से शहर तक पार्टी को मजबूत करना है।
जिला संयोजक मुस्ताक आलम ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार रांची जिला के सभी प्रखंडों में संयोजक मंडली का गठन करने के साथ साथ पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व जिला संयोजक मुस्ताक आलम, डॉ. हेमलाल मेहता व समनुर मंसूरी ने संयोजक मंडल प्रमुख व सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK