अपार कार्ड के बनाने में शिक्षकों को हो रही परेशानी पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की हुसैनाबाद के सदस्‍यों की बैठक उर्दू मध्य विद्यालय के परिसर में 6 फरवरी को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी ने की। संचालन सचिव निर्मल कुमार ने किया। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को शत प्रतिशत सफल बनाने, अपार कार्ड के बनाने को लेकर आ रही परेशानियों पर गहन चर्चा की गयी।

साथ ही, जुलाई 2021 से 31 जनवरी, 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के लिए सामूहिक सम्मान समारोह आयोजि‍त करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने सहमति प्रदान की। रिटायर होने वाले 24 शिक्षक हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय कुमार सिंह यादव होंगे। उनसे मिलकर बजट सत्र पूर्व की तिथि तय कर ली जायेगी।

वर्ष, 2015 में नियुक्त वर्ग 1 से 5 के शिक्षकों के निर्विध्न रूप से सफल दस वर्ष पूरी होने पर उनसबों को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गयी।

शिक्षकों ने सर्वहितकारी मांग एमएसीपी पर भी खुलकर चर्चा की। इस दिशा में राज्य कमेटी द्वारा किये प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही, इसे हस्तगत करने के लिए तीव्रता लाने की मांग की गयी। गौरतलब है कि बीते वर्ष अगस्त महीने में तीन दिन तक आमरण अनशन किया गया था।

अनशन टूटने के बाद 16 अगस्त को अंतरविभागीय बैठक हुई थी। इसमें शिक्षा विभाग, वित्त विभाग एवं कार्मिक विभाग के आलाधिकारी शामिल थे। संघ में इकलौता अजाप्टा को आमंत्रित किया गया था। बजट आकलन का काम भी संपन्न हो गया था। इस बीच विधानसभा चुनाव की घोषाण के बाद विभागीय स्तर से गति में कमी आ गयी।

धन्यवाद रंजीत कुमार ने किया। बैठक में जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र राम प्रखंड कोषाध्यक्ष, धुरेंद्र पटेल, दिवाकर पटेल, कृष्णकांत सिंह, अवधेश पासवान, कामेश्वर पासवान, इकबाल अहमद, मनोज चौधरी, प्रमोद पासवान, महेंद्र बैठा, सुनील पासवान सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *