- वर्तमान को छोड़ पूर्व के रैयतों के सीसीएल से नौकरी प्राप्त करने की शिकायत
रांची। जनता दरबार में पंजी-2 में रैयत का नाम पूर्व रैयत के नाम को मिटाकर अंकित करने की शिकायत पर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फौरन कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये। जनता दरबार में ठाकुर जयेन्द्रनाथ शाहदेव ने बड़गाईं अंचल में फर्जीवाड़ा कर रैयत का नाम अंकित करने की शिकायत की थी। अंचल अधिकारी की जांच रिपोर्ट को देखते ही उपायुक्त ने एफआईआर करने के आदेश दिये।
उपायुक्त कार्यालय कक्ष में 4 फरवरी, 2025 को आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को फोन पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
खलारी अंचल के विश्रामपुर क्षेत्र से जमीन अधिग्रहण के बाद वर्तमान को छोड़ पूर्व के रैयतों द्वारा सीसीएल से नौकरी प्राप्त करने की शिकायत जनता दरबार में आयी। उपायुक्त द्वारा फोन पर अंचल अधिकारी से बात कर पूरे मामले की विस्तार से जानकारी ली गयी। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सीओ को दिये।
लोन की किस्त समय पर नहीं चुकाने पर बैंक द्वारा घर पर कब्जा किये जाने का नोटिस महिला को आया। महिला द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि वह किस्त चुकाने के लिए और समय चाहती हैं। उपायुक्त द्वारा मामले में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी और प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मोहन राम ने बताया कि चार साल तीन महीना से उन्होंने पंजी-2 में सुधार के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक अंचल अधिकारी द्वारा मामले का समाधान नहीं किया गया। उपायुक्त ने आवेदक के दस्तावेज और आवेदन की पूरी जानकारी राजस्व कर्मी से प्राप्त की। आवेदक को बताया गया कि मामले का निष्पादन जिला स्तर से नहीं, बल्कि राज्य स्तर से होगा। आवेदन को आवश्यक प्रक्रिया अपनाने की जानकारी उपायुक्त द्वारा दी गयी।
जनता दरबार में आनेवाले लोगों को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अबुआ साथी की जानकारी दी गयी। उन्होंने सभी को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया गया। जिस पर आम जन शिकायत कर सकते हैं। अबुआ साथी की चौबीस घंट सतत निगरानी की जाती है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि स्कूल में शिक्षक नहीं आते। प्रखंड अंचल कार्यालय से संबंधित कार्य में किसी तरह की परेशानी है आदि की जानकारी अबुआ साथी पर दें। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK