रांची। पहाड़ी मंदिर के प्रांगण स्थित शेड में श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) की बैठक 2 फरवरी को हुई। शैलेश्वर दयाल सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से इस वर्ष भी शिव बारात निकालने का निर्णय लिया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां, ताशा, ढोल नगाड़ा के साथ भव्य कार्यक्रम भी होगा।
इस बारात में पहाड़ी बाबा के भक्त भगवान और माता सहित भूत पिचाश के रूप में शिव बारात में शामिल होंगे। निर्णय भी हुआ कि शहर के तमाम गन्यमान्य लोगों सहित पहाड़ी बाबा के सभी शिव भक्तों को आमंत्रित किया जाएगा। पहाड़ी मंदिर के पास स्टेज बनाकर सभी का स्वागत भी किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर 9 फरवरी को कमेटी के पदाधिकारी चुने जाएंगे।
समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यह शिव बारात पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से पूजन कर शुरू होगी। यह हरमू रोड शनि मंदिर, बकरी बाजार, कार्ट सराय रोड, कोतवाली थाना रोड, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक से वापस घूमते हुए शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, ग्वाल टोली, न्यू मार्केट चौक, दुर्गा मंदिर रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां पर शिव बारातियों का विश्वनाथ मंदिर समिति द्वारा स्वागत कर भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप का विधिवत विवाह संपन्न होगा।
संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी (मुख्य द्वार) हर साल की भांति इस साल भी पहाड़ी मंदिर से सबसे पहली बारात महाशिवरात्रि के दिन निकालेगी। साथ ही, शहरवासियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहाड़ी बाबा के भक्तगण शिव बारात में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल, शैलेश्वर दयाल सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष गुलशन मिड्ढा, जीतू अरोड़ा, राजू काठपाल, विनय सिंह, जीतू साहू, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, नीलू सिंह, बिना सिंह, संध्या देवी, गीता देवी, रंजू देवी, राहुल सिंह, संजय कुमार सिंह, अशोक यादव, टीके मुखर्जी, सुनील यादव, विकास सिंह, अमूल्य कुमार सिंह, सुनीता मुंडा, गजेंद्र सिंह, अमन ठाकुर, अजीत सिंह टिंकू, मोहन गोस्वामी, कंचन महाराज, अविनाश कुमार, राकेश सिंह चंदेल, विक्रांत कुमार, अमित कुमार साहू, मधुकर सिंह, हर्ष कुमार समेत अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8