- झारखंड के वीर शहीदों के नाम पर संस्था टीम ग्रीन ने लगाए पौधे
रांची। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रांची के ऐतिहासिक भगवान बिरसा मुंडा फन पार्क परिसर में ध्वजारोहण सह पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानी शहीद गनपत राय जी प्रपौत्री डॉ वंदना राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सामाजिक संस्था टीम ग्रीन ने पार्क परिसर में झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर पौधरोपण किया।
मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो राजेश लाल, जया राय, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, टीम ग्रीन के निपुण जैन, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डॉ सुभाष साहू, पंकज साहू, नमिता देवी, शुभम चौधरी, अरिहंत जैन, हरेंद्र कुमार, प्रीति कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8