महाप्रबंधक से मिला झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ, सौंपा मांग पत्र

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में महाप्रबंधक (तकनीकी) विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची मनमोहन कुमार से मिला। वार्ता की एवं अवैध बहाली और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान संघ ने उन्हें एक लिखित ज्ञापन सौंपा। महाप्रबंधक ने संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि गुमला अधीक्षण अभियंता के माध्यम से पूरे मामले की जांच को लेकर वे एक पत्र जारी कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।

संघ का आरोप है कि डिवीजन गुमला और सिमडेगा में अवैध तरीके से बिना नई सीट आवंटन हुए ही कई मानव दिवस कर्मियों की बहाली की गई है।

संघ ने महाप्रबंधक (तकनीकी) विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची से इन मुद्दों का समाधान करने का अनुरोध किया है। संघ का कहना है कि अगर इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

प्रतिनिधिमंडल में अजय राय के साथ अनिकेत कुमार सिंह, प्रवीण टोप्पो, मुकेश साहू, अमित कुमार, आनंद कुमार आदि शामिल थे।

इन बिंदुओं को उठाया

  • बिना नई सीट आवंटन हुए ही नए लोगों से कार्य लिया जा रहा है। पुराने लोगों की सैलरी काटकर मात्र 22 दिन का ही भुगतान वर्करों को किया जा रहा है?
  • सिमडेगा के विभागीय पदाधिकारी राम नंदन राम द्वारा अपने रिश्तेदार के नाम से एजेंट कोड संख्या आवंटित कराकर सभी मानव दिवस कर्मियों की तनख्वाह काटा जा रहा है। जोर-जबरदस्ती उन्हें एलआईसी पॉलिसी लेने को मजबूर किया जा रहा है।
  • कई कर्मचारी जो पूर्व से विभाग में कार्यरत रहे हैं दक्ष, निपुण, अनुभवी भी हैं, उन्हें वर्तमान सीट के अभाव के कारण बैठे हुए हैं। उन्हें नहीं रखकर नए लोगों को रखा गया।
  • न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 की धारा 3 उपधारा 1 खंड (बी) को संशोधित करते हुए श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के द्वारा अब कर्मचारियों को 11 मार्च, 2024 से 30 एवं 31 दिन का भुगतान देना सुनिश्चित किया गया है। उसे देना तो दूर उन्हें 22 दिन, 23 दिन का भुगतान काटकर किया जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8