आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। 12 पड़हा, पेशरार के कौवाडार अम्बा महुआ गांव में समाज की बैठक पड़हा देवान रामदेव उरांव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें जिला राजी पड़हा वेल लक्ष्मी नारायण भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में समाजिक न्याय एवं परंपरागत शादी, धर्म संस्कृति, पूर्वजों से आ रहे पूजा पद्धति एवं परंपरागत पहचान पर विचार विमर्श किया गया।
श्री लक्ष्मी ने कहा कि आज हमारे समाज में कई संगठन हैं, परन्तु कुछ संगठन राजनीति एवं चर्च के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसकी वजह से समाजिक पहचान एवं परंपरागत पूजा पद्धति में दरार एवं परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस वजह से धर्मांतरण काफी हो रहा है। आरक्षण नीति में दोहन किया जा रहा है। हमें एकजुट होना होगा। नशा मुक्त होकर शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा देना होगा।
बैठक में केरार, चैनपुर, दुग्गू, पेशरार, ओनेगड़ा, मदनपुर, कौवाडार, पुतरार, रोरद, चंदल्गी आदि गांवों से उपस्थित थे। मुख्य रूप से देवान रामदेव उरांव, कोटवार लाले उरांव विश्राम, रोपना, महेश, सहेन्दर, चरवा, धन्वा, सुशील, जहेन्दर, जगलाल, विनेश्वर, करमचंद, रविन्द्र, बुधराम, जलेश्वर, शिवदयाल, जीतेन्द्र आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX