मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता-बहनों के खाते में भेजें 1415.44 करोड़

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • 56 लाख 61 हजार 791 माता-बहनों को मिली सम्‍मान राशि

रांची। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता-बहनों के खाते में 1415.44 करोड़ रुपये भेजे। राजधानी के नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में उन्‍होंने 56 लाख 61 हजार 791 माता-बहनों के बैंक खाता में राशि हस्तांतरि‍त किया। कार्यक्रम में राज्‍य के हर जिले से हजारों की संख्‍या में महिलाएं शामिल हुई।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत उत्तरी छोटानागपुर को 500.81, दक्षिणी छोटानागपुर को 230.35, पलामू प्रमंडल को 190.01, संताल परगना को 320.87 और कोल्हान प्रमंडल को 173.38 करोड़ रुपये की सम्मान राशि माता-बहनों प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में यह चिंता का विषय है। कई नियम-कायदे बने, लेकिन ना गरीबी दूर हुई और ना ही महिलाओं का सशक्तिकरण ही हो पाया। भारत को विश्व गुरु बनाने संकल्प लोग लेते हैं। वहीं, देश की आधी आबादी विकास से कोसों दूर हो तो देश और राज्य कैसे विकास कर सकता है।

श्री सोरेन ने कहा कि महिला और पुरुष एक समान ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन आज भी महिलाओं को बहुत ताकत नहीं मिल सका। उन्हें वह रास्ता नहीं मिला, जिसके माध्यम से वे खुद को एवं अपने परिवार का विकास करते हुए राज्य और देश के विकास का हिस्सा बन पाए।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्य को एक व्यक्ति अकेला नहीं खींच सकता। इसके लिए इस राज्य की जनता का साथ बहुत जरूरी है, तभी इस राज्य का विकास हो सकता है। यहां आईं सभी महिलाओं से मैं कहना चाहूंगा कि जो जिम्मेवारी हमने निभाई है, उसको सार्थक रूप देने के लिए आपके भी सार्थक सहयोग की जरूरत है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम फिर से आयोजित होगा। अधिकारी आपके द्वार जायेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान होगा।

श्री सोरेन ने कहा कि राज्य को एक व्यक्ति अकेला नहीं खींच सकता। इसके लिए राज्य की जनता का साथ होना बहुत जरूरी होता है, तभी राज्य का सर्वांगीण विकास हो सकता है। यहां आई सभी महिलाओं से मैं कहना चाहूंगा कि जो जिम्मेवारी हमने निभाई है, उसको सार्थक रूप देने के लिए आपके भी सहयोग की जरूरत है। हर बहना को महीने का 2500 रुपए और साल का 30 हजार रुपए की सम्मान राशि मिलनी शुरू हो गई है। अब आपको भी ऐसे कार्यों को चुनना है, जिसके माध्यम से आपका घर-परिवार मजबूत हो सके। आप मजबूत हो सकें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX