गुरु नानक सत्संग सभा से 150 श्रद्धालुओं का जत्‍था पटना साहिब रवाना

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के 150 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था 4 जनवरी को पटना साहिब के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु वहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल होंगे।

सभी श्रद्धालुओं के लिए सत्संग सभा द्वारा गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड से तीन बसें मंगाई गई, जिससे सभी श्रद्धालु रात 8.30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहब से हटिया स्टेशन के लिए रवाना हुए। गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने सभी श्रद्धालुओं को माला पहनकर विदा किया। सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

एक अन्य जत्थे में 15 श्रद्धालु आज शाम 4.30 बजे वंदे भारत ट्रेन से पटना साहिब के लिए रवाना हुए। जत्था में गए सभी श्रद्धालु पटना साहिब में प्रकाश पर्व पर आयोजित सभी आयोजनों में भाग लेंगे। गुरुद्वारा परिसर स्थित अजायबघर भ्रमण कर गुर इतिहास से रूबरू होंगे और साथ ही तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के अस्त्र- शस्त्र के दर्शन भी करेंगे। पटना साहिब जा रहे सभी श्रद्धालुओं का जत्था 8 जनवरी को रांची वापस लौटेगा।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 4 जनवरी को रात 9:30 बजे गुरुद्वारा साहिब, कृष्णा नगर कॉलोनी में श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत हुई। इसका भोग प्रकाश पर्व की रात 6 जनवरी सोमवार को रात 12:00 बजे होगा। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा शाम 8 बजे से मध्य रात्रि 1 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। दीवान समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस पहुंचने के बाद 11 एवं 12 जनवरी को सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें 11 जनवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक और शाम आठ बजे से ग्यारह बजे तक एवं 12 जनवरी को सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा।

इन सभी दीवानों में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई गुरमन प्रीत सिंह जी, दिल्ली वाले शबद गायन कर राची की साध संगत को निहाल करेंगे। सभी दीवानों की समाप्ति के उपरांत सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX