रांची सदर का घूसखोर अंचलाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा हत्थे  

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आ रही है, एंटी करप्शन ब्यूरो, रांची ने रांची सदर के अंचलाधिकारी मुंशी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, जमीन से जुड़े किसी मामले में उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। पार्टी रिश्वत देने को तैयार नहीं था।

जब अंचलाधिकारी ने बिना रिश्वत लिए काम करने से मना कर दिया, तो पार्टी ने एसीबी में लिखित शिकायत की। एसीबी ने शिकायत की जांच की और उसे सही पाया। इसके बाद मुंशी राम की गिरफ्तारी के लिए एसीबी के अधिकारियों ने जाल बिछाया और गुरुवार को उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत के पैसे के साथ अंचलाधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। एसीबी मुख्यालय में सीओ मुंशी राम से पूछताछ जारी है।  

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat।whatsapp।com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX