Jharkhand Weather : पिकनिक पर जाने से पहले जान लें कल कैसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। वर्ष, 2024 के सफर का आज अंतिम दिन है। कल यानी 1 जनवरी, 2025 से नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नए साल पर काफी लोग पिकनिक मनाने जाएंगे। हालांकि पिकनिक पर जाने से पहले कल के मौसम के बारे में जरूर जान लें।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटें में न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 4 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल रहेगी ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 1 जनवरी को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

2 जनवरी से ये स्थिति

सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

इसका रखें ख्‍याल

पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े दस्ताने, टोपी, मफलर, एवं जूते आदि पहने पहलें। चुस्त कपड़े नहीं पहनें। यह रक्त संचार को कम करता है। हल्के ढीले-ढाले एवं सूती कपड़े बाहर की तरफ एवं ऊनी कपड़े अंदर की तरफ पहने। बुजुर्ग, नवजात शिशुओं तथा बच्चों का अधिक ध्यान रखें। रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। अत्यधिक ठंड पड़ने से प्रभावित शरीर के हिस्से पर मालिश नहीं करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj