अब इस वजह से चर्चा में आई अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्‍सर चर्चा में रहती है। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस और बोल्ड लुक को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके फैंस उनकी स्टाइल और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर उन्हें पसंद करते हैं। एक बार फिर उर्वशी रौतेला चर्चा में है।

जानकारी के अनुसार अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मुंबई में थ्री बीएचके फ्लैट लीज पर लिया है। वह कुछ समय तक इसी अपार्टमेंट में रहेंगी। फ्लैट का किराया 6 लाख रुपये प्रतिमाह है। करीब 3600 वर्ग फीट एरिया वाले इस फ्लैट का कॉन्ट्रैक्ट उन्होंने सिर्फ तीन महीने के लिए किया है। उर्वशी का यह रेंट एग्रीमेंट 16 दिसंबर को रजिस्टर्ड हुआ है।

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस फ्लैट के लिए 19.50 लाख रुपये डिपॉजिट किए हैं, लेकिन अभी भी उर्वशी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस बात को लेकर अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो 30 साल की उर्वशी सनी देओल की फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में पदार्पण हुआ। इसके बाद वह फिल्म ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में भी नजर आईं। वह दक्षिण भारत की कई फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX