- धीमी गति से काम होने से बिना फिंगर लगाए लौटे लोग
चंदवा (लातेहार)। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने कामता पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को ई- केवाईसी (अंगूठा फिंगर) को लेकर शिविर लगाया। अंगूठा का निशान देने के लिए लोग काफी संख्या में आए थे। हालांकि तीन घंटें सर्वर डाउन रहने से राशन कार्डधारक परेशान रहे।
शिविर में राशनकार्ड में नाम अंकित रहने वाले काफी लोगों ने अपने-अपने अंगूठे का फिंगर लगाकर ई-केवाईसी कराया। जिनका राशनकार्ड नहीं बना था और नाम नहीं जुड़ा था, उनका आवेदन ऑनलाइन किया गया।
सर्वर डाउन रहने के कारण एक बजे तक एक भी अंगूठा फिंगर नहीं लग पाया था। सर्वर आने के बाद कार्य धीमी गति से लगना शुरू हुआ। शाम चार बजे तक फिंगर ई-केवाईसी हुआ। मुश्किल से करीब एक सौ लोगों के अंगूठे का फिंगर ही लग पाया।
शिविर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार, पंचायत समिति सदस्य अयूब खान, मुखिया नरेश भगत, डीलर शाहीद खान, सिद्धेश्वर गंझु, खुशबू देवी, सुनील राम, प्रज्ञा केंद्र संचालक सौदागर खान, गंदरू उरांव, ग्राम प्रधान पचु गंझु, सुले उरांव, वार्ड सदस्य अफसाना बीवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थे।
पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने कहा कि सर्वर को दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि राशनकार्ड धारक और उनके सदस्यों को परेशानी नहीं हो। शिविर में भीड़भाड़, सर्वर डाउन और धीमी गति से कार्य होने के कारण दिन भर शिविर में रहने के बाद भी राशनकार्ड धारक अंगूठे का फिंगर नहीं लगा सकें। शिविर से निराश होकर लौट गए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX