सुजीत कुमार केसरी
पिठोरिया (रांची)। मालाबार ग्रुप के थनल संस्था ने ग्राम उरुगुट्टू में माइक्रो लर्निंग सेंटर खोला। इसका उद्घाटन उरुगुट्टू पंचायत के मुखिया पूजा किस्पोट्टा ने फीता काटकर किया। सेंटर की संचालिका सिफत सोनी प्रवीण ने बताया कि यह सेंटर गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
संचालिका ने बताया कि यहां पढ़ने वाले हर बच्चे को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। उनके सिलेबस के अनुसार पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। हर दिन पोषक आहार के रूप में अंडा, दूध और फलाहार दिया जाएगा, जो नि:शुल्क होगा।
मुखिया पूजा किस्पोट्टा ने कहा कि सेंटर के खुलने से क्षेत्र के सभी लोग खुश हैं। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में महमूद आलम, फूलचंद महतो, विनोद उरांव, शमीम अंसारी, शम्मी परवीन, कौसरी नाज, आसीम अख्तर, एजाज अहमद, अजीमुन निशा, जैनुल अंसारी, रेयाज अहमद सहित अभिभावक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX