रांची। भाजपा के पूर्व विधायक और पदधारी बड़ी संख्या में झामुमो में शामिल हुए। कई को विधानसभा चुनाव का टिकट भी मिलेगा। मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सभी पार्टी में शामिल हुए।
झामुमो की नीति-सिद्धांत, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक श्रीमती लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया। उक्त कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती जी उपस्थित थे।
जानकारी हो कि भाजपा ने इस बार डॉ लुईस मरांडी का टिकट काट कर सुनील सोरेन को दे दिया है। सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को टिकट दे दिया है। बताया जा रहा है कि डॉ लुईस मरांडी को जामा और गणेश महली को सरायकेला से टिकट मिलेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj