उत्तर प्रदेश। योगी सरकार बहराइच दंगे मामले को लेकर गंभीर है। कांड के कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अब वहां बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। अब्दुल हमीद सहित 23 घरों में नोटिस चिपकाया गया है। उनसे 3 दिनों में इसका जवाब और कागजात देने का निर्देश दिया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि कुंडासर महसी नानपारा मार्ग प्रमुख जिला मार्ग की श्रेणी का मार्ग है। विभागीय मानक के अनुसार प्रमुख जिला मार्ग पर रुरल एरिया में मार्ग के मध्य बिन्दु से 60 फीट की दूरी के अंदर बिना विभागीय अनुमति के कौई भी निर्माण कराया जाना अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है।
नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाता है कि यदि आपने यह निर्माण जिलाधिकारी, बहराइच अथवा पूर्व विभागीय अनुमति से किया गया है तो उसकी मूल प्रति तत्काल उपलब्ध कराये। उक्त अवैध निर्माण 3 दिवस के अंदर स्वयं हटा लें।
नोटिस में कहा गया है कि अन्यथा की दशा में अवैध निर्माण पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से हटाने की कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई में किये गये खर्च को राजस्व के मध्यम से आपसे ही वसूला जायेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj