सीएमपीडीआई में राष्‍ट्रीय सेमिनार कल

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई में ‘खनिज गवेषण और जल संसाधन प्रबंधन: हालिया रूझान’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन मयूरी प्रेक्षागृह में 19 अक्‍टूबर को किया गया है। सीएमपीडीआई और सोसाइटी ऑफ जियो-साइंटिस्ट्स झारखंड (एसजीएसजे) के संयुक्त तत्वावधान में यह हो रहा है।

सेमिनार का उद्देश्य खासकर झारखंड में रणनीतिक और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों और जल संसाधन प्रबंधन से सतही और भूजल दोनों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को सम्बोधित करना है।

इस सेमिनार में तकनीकी सत्रों की एक श्रृंखला होगी, जिसमें संगठन के आतंरिक और बाह्य एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा की-नोट और मौखिक प्रस्तुति पेश की जाएगी। इसका उद्देश्य झारखंड में खनिज गवेषण और सतही और भूजल दोनों स्तर पर जल संसाधन प्रबंधन में स्थायी प्रथाओं पर चर्चा को बढ़ावा देना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *