रांची। चुनाव आयोग की घोषणा से dainikbharat24.com की खबर पर मुहर लग गई है। आयोग ने घोषणा की है कि झारखंड के चुनाव दो चरण में होंगे। महाराष्ट्र का चुनाव एक चरण में होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।
जानकारी हो कि आपके अपने न्यूज बेवसाइट dainikbharat24.com ने सुबह अपनी खबर में कहा था कि झारखंड में चुनाव दो चरणों में होने की संभावना है। पिछली बार चुनाव पांच चरण में हुए थे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज, इस तारीख से पहले आ जाएगा रिजल्ट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। चुनाव 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
ये है पूरा शेड्यूल
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj