
हजारीबाग। NTPC चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना ने पगार गांव में निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सोमवार को 1,050 मच्छरदानी का वितरण किया। इस कार्यक्रम में मुखिया झरी लाल महतो भी उपस्थित थे।
इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय की स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देना और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव करना है। मच्छरदानी का वितरण विशेष रूप से उन परिवारों के बीच किया गया, जो इस इससे वंचित थे।
इस अवसर पर प्रबंधन ने कहा कि चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की पहल के माध्यम से स्थानीय समुदाय के कल्याण में योगदान देने का प्रयास करती है।
इस मौक़े पर उप महाप्रबंधक यतीश कुमार और बी नवीन कुमार ने भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj