नई ऊर्जा के साथ अगले साल आने के संकल्‍प संग एक्‍सपो का समापन

झारखंड
Spread the love

  • एक्सपो रांची ही नहीं, पूरे जेसीआई इंडिया का गौरव है : राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

रांची। जेसीआई रांची के तत्‍वावधान में आयोजित 27वें एक्सपो उत्सव का समापन 2 अक्‍टूबर को हुआ। इसमें नए उत्साह और ऊर्जा के साथ अगले साल फिर से लौटने का संकल्प लिया गया। सात दिनों तक चले इस आयोजन के अंतिम दिन मोरहाबादी मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। लोग जमकर खरीदारी करते नजर आए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सीआर रेखेश शर्मा ने कहा कि एक्सपो उत्सव रांची ही नहीं, पूरे जेसीआई इंडिया का गौरव है। इस स्तर के आयोजन के लिए अनुभव और समर्पण की जरूरत होती है। इसे जेसीआई रांची ने सफलतापूर्वक पिछले 27 सालों से निभाया है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन ने कहा कि उन्होंने एक्सपो उत्सव को वर्षों में बढ़ते और निखरते देखा है। यह आयोजन अब इतना भव्य हो चुका है कि हर साल रांचीवासी इसका इंतजार करते हैं। इसमें पुराने और नए सदस्यों की मेहनत दिखाई देती है।

समापन कार्यक्रम में एक्सपो उत्सव के सभी सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी स्टॉल धारक इस अद्भुत आयोजन से संतुष्ट दिखे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj