किसानों के लिए कार्यशाला आयोजित की टाटा स्टील फाउंडेशन ने

झारखंड
Spread the love

  • सुकिंदा, बामनीपाल और कलिंगानगर से 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया

जमशेदपुर/सुकिंदा। जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन उपायों को बढ़ावा देने और किसानों को जलवायु-संवेदनशील कृषि पद्धतियों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने गुरुवार को सुकिंदा, बामनीपाल, और कलिंगनगर क्षेत्रों के किसानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला टाटा स्टील फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के सुकिंदा क्रोमाइट खदान परिसर में आयोजित की गई। सतत आजीविका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए नवीन कृषि विधियों को सीखने और अपनाने के लिए तैयार थे।

कार्यशाला का उद्घाटन चीफ माइन (एफएएमडी) शंभु नाथ झा द्वारा किया गया, जिसमें किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के बारे में शिक्षित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान मिट्टी के स्वास्थ्य, जल संरक्षण और फसल विविधता के महत्व पर विशेष ध्यान दिया गया। इस क्षेत्र के विशेषज्ञ वक्ता ओडिशा सरकार के कृषि विभाग के पूर्व अपर निदेशक डॉ. अंशुमान पटनायक ने किसानों के साथ जलवायु अनुकूल सिंचाई प्रणालियों, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण, मिट्टी में सुधार, और जैविक खेती के महत्व पर बहुमूल्य जानकारी साझा की।

इसके अलावा, एक अन्य विशेषज्ञ डॉ. बिस्वनाथ साहू, वैज्ञानिक, केंद्रीय कृषि महिला संस्थान (सीआईडब्ल्यूए) – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), भुवनेश्वर ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए विविधीकृत कृषि (पशुधन एवं सहायक कृषि) को एक समाधान के रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अवसर पर एफएएमडी के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज पंकज सतीजा ने कहा, ‘किसान जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से लड़ाई की अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। इस कार्यशाला के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन्हें जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपनी आजीविका को सतत रूप से बनाए रख सकें। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में जलवायु-अनुकूल कृषि की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव लाना है।’

इस ज्ञान-साझाकरण सत्र में किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच व्यावहारिक प्रदर्शन, सीखने के अवसर और इंटरैक्टिव चर्चाएं आयोजित की गईं। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj