झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को, ये निर्णय संभव

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को रांची स्थित प्रोजेक्‍ट भवन में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर, 2024 को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में झारखंड मुख्‍यमंत्री मंईया सम्‍मान योजना की उम्र सीमा घटाए जाने पर मुहर लग सकती है। मुख्‍यमंत्री कई जगह बोल चुके हैं कि लाभुकों की उम्र सीमा 20 वर्ष से घटाकर 18 साल की जाएगी। योजना के तहत लाभुकों को हर साल 12 हजार रुपये दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj