वृद्धों से मिलकर भावुक हुए झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद

झारखंड
Spread the love

  • वृद्धजनों के लिए विधिक जागरुकता-सह-स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रांची। हेसाग स्थित ओल्ड-एज-होम अपना घर वृद्धजनों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर को किया गया। इस अवसर पर झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, रांची न्यायायुक्त दिवाकर पांडे, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभी सिंह, झालसा के उप-सचिव अभिषेक कुमार, उच्च न्यायालय के प्रोटोकोल ऑफिसर राकेश रंजन, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, रांची व्यवहार न्यायालय के प्रभारी निबंधक अशोक कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री एकता सक्सेना व अन्य मौके पर उपस्थित थे।

न्यायामूति सुजीत नारायण प्रसाद ने ‘अटल क्लिनिक’ का उद्घाटन किया। इसके बाद जागरुकता कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर न्यायामूर्ति सुजित नारायण प्रसाद ने कहा कि सभी वृद्ध माता-पिता हमारे अभिभावक हैं। आपलोगों का हक है, लाभा पाना। उस लाभ को पहुंचाने के लिए आपके बच्चे आपके पास आये हैं। जो लोग वृद्ध माता व पिताओं का सेवा कर रहें है, यह सराहनीय है।

न्यायामूति सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि कोई भी माता अपने बच्चे को कोख में 9 माह पालती है। वहीं बच्चे बड़ा होकर अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ देते है। यह गलत है। उन्होंने कहा कि बीमारी वृद्ध होने के बाद शुरू होती है, उस समय दवा व इलाज की जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से ‘अटल क्लिनिक’ का उद्घाटन किया गया है, ताकि वृद्ध माता एवं जरूरतमंदों को त्‍वरित दवा एवं इलाज मिल सकें। यहां आने का उद्देश्य हमलोगों का आप सभी माताओं से मिलना है। आपकी समस्याओं को दूर करना एवं आशीर्वाद प्राप्त करना है।

संबो‍धन के दौरान न्यायामूर्ति सुजीत नारायण भावुक हो गये। कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता को वृद्ध होने पर वृद्धाआश्रम में छोड़ते है, उन्हें ईश्वर माफ नहीं करते हैं।

स्वागत करते हुए न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने कहा कि वृद्धजनों को लाभ पहुंचाने के लिए न्यायामूर्ति के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होंगे, ताकि वृद्ध माताओं को लाभ मिल सकें। अटल क्लिनिक के खुलने के बाद निरंतर माताओं की स्वास्थ्य जांच करा उचित इलाज प्रदान की जायेगी।

झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पूरे राज्य में वृद्धजनों को समर्पित है। प्रत्येक जिले में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वृद्धा आश्रमों में विधिक जागरुकता-सह-मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

सदस्‍य सचिव ने कहा कि जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर वृद्धों के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, वृद्धा पेंशन कार्ड आदि बनाया जा रहा है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे, ताकि वृद्ध माता और पिताओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सकें।

सभी वृद्धजनों को न्यायामूर्ति एवं अन्य अतिथियों के हाथों मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन का स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पोस्ट ऑफिस डिजिटल बैंक एकाउंट कार्ड एवं गिफ्ट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया गया।

मंच का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी एकता सक्सेना ने किया। धन्यवाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हमलोग वृद्धजनों के सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj