आरुषी वंदना बनी एनएसयूआई की राष्ट्रीय संयोजक

झारखंड
Spread the love

  • राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाली झारखंड की पहली महिला

रांची। झारखंड की आरुषी वंदना को एनएसयूआई की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। एनएसयूआई की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाली झारखंड की यह पहली महिला है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने पूरे देश से मेहनती, छात्र हित के लिए काम करने वाले लोगो को राष्ट्रीय टीम में जगह दी है। झारखंड से आरुषी वंदना एवं आयुष सिन्हा को जगह मिली है।

आरुषी वंदना साल, 2016 से लगातार एनएसयूआई के लिए काम कर रही है। अनेकों पोस्ट में रहने के बाद अब उन्‍हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा जो भी काम या जिम्मेवारी दी जाएगी, उसे बखूबी निभाऊंगी।

राष्ट्रीय संयोजक बनने पर प्रदेश कांग्रेस के सभी पदधारी, मंत्री, विधायक, आयोग के अध्यक्ष सहित समस्त कांग्रेसि‍यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *