जी.डी. गोयनका विद्यालय में हिंदी दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। जी.डी. गोयनका विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर मातृभाषा के महत्ता को प्रदर्शित करने के लिए छात्र-छात्राओं के विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने सुविचार, गीत और नृत्य के माध्यम से हिंदी की विशिष्टता पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की पुस्तकालय प्रभारी पंकज पुष्कर की कविताओं का संग्रह ‘जीवन के रहगुजर पर’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। हिंदी पखवाड़ा में विद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, कवि सम्मेलन, निबंध प्रतियोगिता, कहानी लेखन और नारा लेखन इत्यादि हुए।

प्रधानाचार्य एवं हिंदी शिक्षिकाओं श्रीमती प्रीति‍ उपाध्याय, कुमारी श्वेता एवं सुषमा तिवारी के प्रोत्साहन से छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने कहा कि हिंदी न केवल भाषा है, बल्कि भावों की अभिव्यक्ति का बेहतर माध्‍यम भी है। देश की शान है और समस्त भाषाओं की जान भी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुनील कुमार ने सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सफल कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए समस्त गोयनका परिवार की सराहना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj