नवरात्र से पूर्व सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए सचिव ने

झारखंड
Spread the love

  • पथ निर्माण, आरएमसी और जुडको को स्पष्ट आदेश
  • लापरवाह और दोषी अधिकारी हर हाल में द़ंडित होंगे
  • टूटे ग्रि‍ल और डिवाइडर को पुनर्स्थापित करने को कहा

रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने संबद्ध विभागों को नवरात्र से पहले हर हाल मे सड़कों पर उभरे गड्ढों को भरने का निर्देश दिया। प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिव कक्ष मे शुक्रवार को रांची नगर निगम, जुडको और पथ निर्माण विभाग के साथ हुई आपात बैठक में प्रधान सचिव ने ये निर्देश दिये।

राजधानी की सड़कों की हालत पर प्रधान सचिव ने पथ निर्माण, रांची नगर निगम और जुडको के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोषी और लापरवाह अभियंता हर हाल मे दंडित होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल सड़कों का निरीक्षण कि‍या जाए। टूटे डिवाइडर को जगह पर लाकर पुनर्स्थापित किया जाये। सड़कों के किनारे उग आये झाड़ की सफाई करते हुए वहां हरियाली के लिए पौधे लगाएं।

श्री कुमार ने जुडको को निर्देश दिया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढों को ब्लैक टाप करते हुए भरें। विशेष परिस्थिति में तकनीकी कारणों से ब्लैक टाप नहीं करना है। प्रधान सचिव ने जमशेदपुर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये। कहा कि साफ सफाई और होर्डिंग्स पर विशेष ध्यान दिये जाएं। रांची में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के आगमन पर भी विशेष ध्यान देते हुए साफ सफाई पर ध्यान दिया जाये। नेवरी – नामकुम रोड के निर्माण मे तेजी लाकर उस पर विद्युत खंभों को लगाने की बात कही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj