राजधानी रांची की शिक्षा व्‍यवस्‍था : सातवीं के साथ पढ़ रहे कक्षा चार और के.जी. के बच्चें

झारखंड
Spread the love

  • राजकीय मध्य विद्यालय, चड़री का जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया निरीक्षण

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की शिक्षा व्‍यवस्‍था गजब है। यहां के एक विद्यालय में सातवीं के साथ पढ़ रहे कक्षा चार और के.जी. के बच्चें पढ़ रहे हैं। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज के 13 सितंबर, 2024 को राजकीय मध्य विद्यालय, चड़री का निरीक्षण करने पर इसका खुलासा हुआ।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में पाया कि‍ विद्यालय परिसर में काफ़ी गंदगी हैं। विद्यालय में चार शिक्षक पदस्थापित है। प्रधानाचार्य कक्ष व्यवस्थित नही था। विद्यालय में कक्षाओं के लिए कमरों का अभाव पाया गया। इसकी वजह से कक्षाएं संयुक्त रूप से संचालित की जा रही थी। हालांकि कक्षाओं का संयोजन संतुलित रूप से नहीं किया गया था।

पाया गया कि कक्षा सातवीं के साथ कक्षा चार और के.जी. के बच्चों को बिठाया गया। कक्षा आठवीं के साथ तीसरी कक्षा के बच्चों को बिठाया गया था। इसपर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा छात्रों को उनके बौद्धिक स्तर के अनुसार आसपास की कक्षाओं का संयोजन करते हुए एक साथ बिठाने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें एक दूसरे से सीखने में भी आसानी होगी। छात्र बहुत से आसान सवालों का भी जवाब नहीं दे पा रहे थे। छात्रों में बेसिक्स का अभाव पाया गया।

कक्षा आठवीं के छात्र गणित, भाषा और सामान्य ज्ञान के बहुत ही सामान्य सवालों का भी जवाब नहीं दे पा रहे थे। विद्यालय में अधिष्ठापन के लिए आउटडोर गेम्स की सामग्री मिली थी। यह स्थान के अभाव में पैकेट में ही बंद पड़ा मिला। इसपर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा निर्देश देते हुए कहा की यह सामग्री सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। किसी उपभोग होने लायक विद्यालय में भविष्य में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

मध्याह्न भोजन कि‍चन गंदा पाया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा मध्याह्न भोजन को साफ सुथरे तरीके से और मेनू के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया गया।

विद्यालय के निरीक्षण क्रम में देखा की छात्रों के टॉयलेट बहुत ही गंदगी स्थिति में पाये गये। इसपर उनके द्वारा सभी दिए गए कार्यों को एक सप्ताह में पूरा कराने को कहा।

जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि‍ लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहा हूं। लगातार औचक निरीक्षण चलता रहेगा। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि‍ सभी शिक्षकों को अपनी भूमिका तय करनी होगी, ताकि विद्यालयों में पढ़ रहे सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाए। इसके लिए निरीक्षण तब तक जारी रहेगा, जब तक इसमें गुणात्मक सुधार नहीं हो जाता।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj