जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जेएसएसपीएस के ताइक्वांडो कैडेटों ने जीते 8 पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (जेएसएसपीएस) के ताइक्वांडो कैडेटों ने 41वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 8 पदक जीते। इसमें 6 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 11 सितंबर, 2024 तक उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। पदक जीतकर कैडेटों ने झारखंड का नाम रौशन किया।

जेएसएसपीएस के ताइक्वांडो कैडेटों बबिता कुमारी (42 किलो), संजना कुमारी (44 किलो), ईशा कुमारी (46 किलो), अनिशा कुजूर (52 किलो), लता कुमारी (59 किलो) और अमन मुंडा ने (59 किलो वर्ग) में स्वर्ण पदक जीते। शिवानी कुमारी एवं विकाश कुमार मुंडा ने कांस्य पदक जीते। 

जेएसएसपीएस के ताइक्वांडो के प्रशिक्षक रमेश गिरी ने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं है। उन सभी के लिए एक संदेश है कि अगर आप दृढ़ संकल्प लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

हाल ही में जेएसएसपीएस की बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा 54 किलो वर्ग में भारत का नेतृत्व करते अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एएसबीसी जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजक पदक हासिल की थी। 

जेएसएसपीएस का सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं झारखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को खेल जगत में प्रोत्साहित करना है। वर्तमान में यहां के खेल अकादमी में 286  प्रशिक्षु हैं। उन्हें वेटलिफ्टिंग, साईकलिंग, मुक्केबाज़ी, कुश्ती सहित 11 खेलों में निपुण प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीसीएल प्रबंधन, जेएसएसपीएस एलएमसी के सदस्य एवं सीईओ जीके राठौर, विभिन्न खेलो के प्रशिक्षक व अन्य ने ताइक्वांडो कैडेटों के बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj