वृद्धजनों की सेवा के साथ जेसीआई वीक की शुरुआत

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने वृद्धजनों की सेवा के साथ जेसीआई वीक की शुरुआत 9 सितंबर को की। जेसीआई वीक 15 सितंबर तक चलेगी। जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के पदधारी, सदस्य बरियातू स्थित ओल्ड एज होम गए।

सदस्‍यों ने वहां जाकर अपने साथ ले गई सामग्री का वितरण किया। इस दौरान वहां रहनेवाले वृद्धजनों से बात कर उनका हाल जाना। पदधारियों ने आश्रम में रहनेवाले वृद्धजनों को केला, आम, नमकीन, बिस्कुट आदि सामग्री का वितरण किया। जेसीआई यूथ के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया। जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वृद्धजनों ने भी अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि वृद्धजनों का अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है। हमें उनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए। जेसीआई के सदस्यों के साथ वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन, नाच-गाना आदि का भी आनंद लिया।

पूर्व निर्धारित योजना के तहत शाम को जेसीआई रांची यूथ के पदधारियों ने रिट्रीट कॉन्टिनेंटल में अपने चार्टर प्रेसिडेंट, सीए अंकित अग्रवाल, प्रतिक बदानी, कुश जलन का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेसीआई रांची यूथ के सदस्यों ने चार्टर प्रेसिडेंट से उनकी जर्नी और उनके प्रेरणादायी अनुभवों को भी सुना।

इस अवसर पर जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के अलावा, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शुभनीष सोंथालिया, मनीष सोंथालिया, मोनिका गोयनका, निशि सराफ, वंशिका शर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj