
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच से पहले मंदिर में पूजा किया करते थे। यह खबर हमेशा चर्चा का विषय बनती थी। वह झारखंड की राजधानी रांची जिले रांची-टाटा रोड के तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर में पूजा करते थे। आशीर्वाद लेते थे। इस मंदिर में ताला लग गया है। यहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
आदिवासी समूह ने दिवड़ी मंदिर के मुख्यद्वार में गुरुवार सुबह 5 बजे ताला लगा दिया। ताला लगाए जाने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना भी बंद हो गयी। मंदिर के पुजारी और पाहन बाहर हैं। पूजा बंद होने की वजह से मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां स्थित दुकानें बंद हैं। आम दिनों में यहां काफी चहल-पहल होती है। बड़ी संख्या में पर्यटक हर रोज आते हैं।
ताला बंद करने वाले आदिवासी समूह का दावा है कि यह देवड़ी मंदिर नहीं, दिवड़ी दिरी है। स्थानीय लोग मंदिर पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं। उनका कहना है कि मंदिर पहले बिना सरकार के हस्तक्षेप के चलती थी। पुरानी व्यवस्था ही लागू होनी चाहिए।
बताते चलें कि सरकार ने देवड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इसके लिए लगभग 8 करोड़ रुपये निर्गत किया गया है। हालांकि इस काम को रोक दिया गया है। देवड़ी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बुंडू के एसडीओ हैं। सौंदर्यकरण का काम रोके जाने को लेकर ठेकेदार ने तमाड़ थाने में लिखित शिकायत की है।
यह है वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj