झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम 4 सितंबर को

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम 4 सितंबर, 2024 को नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में होगा। इसमें पांचों जिलों के तीन लाख से अधिक लाभुक शामिल होंगे।

रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में 4 सितंबर को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों के बीच योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के साथ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा से लाभुक शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित कार्य एवं दायित्वों के ससमय निर्वहन के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया है।

कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा से तीन लाख से अधिक लाभुक शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj