चैती दुर्गा मंदिर में 2500 भक्तों ने खिचड़ी भोग का लिया आनंद

झारखंड
Spread the love

रांची। भुताहा तालाब के श्री चैती दुर्गा मंदिर में पिछले 5 वर्षो से प्रत्येक शनिवार को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 31 अगस्‍त, 2024 को भी श्री चैती दुर्गा मंदिर भोग का वितरण किया गया। इसमें 2500 से ज्यादा भक्तों ने भंडारे का महाप्रसाद प्राप्त किया। भुताहा तालाब में लंबी कतारें लगी थीं।

इसमें चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक उदय साहू, किशोर साहू एवं दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक आदित्य विक्रम जायसवाल  ने भोग का वितरण किया। मंदिर के पुजारी सुभाष चन्द्र मिश्रा द्वारा भोग लगाया गया। मंदिर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया। भोग में खिचड़ी, अचार, चिप्स, चोखा आदि शामिल थे। मौक़े पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि सेवा भावना से सभी लोग कार्य कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj