मध्यस्थों के लिए मध्यस्थता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • न्यायायुक्त ने दिये कई दिशा-निर्देश

रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त ने रांची व्यवहार न्यायालय के कांफ्रेंस हॉल में मध्यस्थों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 31 अगस्‍त को किया। इस कार्यक्रम में न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, निबंधक व्यवहार न्यायालय प्रशांत कुमार वर्मा एवं रांची मध्यस्थता केंद्र के सभी अधिवक्ता मध्यस्थ एवं विशेषज्ञ मध्यस्थ उपस्थित थे।

झालसा कैलेण्डर के अनुसार मध्यस्थों के लिए मध्यस्थता जागरुकता कार्यक्रम में न्यायायुक्त ने कहा कि रेफरल जज के द्वारा मध्यस्थता के लिए भेजे गये किसी भी मामले को निर्धारित समय से पूर्व मध्यस्थता रिपोर्ट को संबंधित न्यायालय को समर्पित करने का प्रयत्न करें। एन.आई.एक्ट से संबंधित मामलों को मध्यस्थता के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट न्यायालय में समर्पित करने को कहा गया।

मध्यस्थों को लंबित वादों के निष्पादन के लिए कई दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लंबित वादों को मध्यस्थता केंद्र में रेफल कर सुलझाने का प्रयास करें। इसके साथ ही मध्यस्थता में आ रहे समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही, जल्द ही समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दि‍या। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj