डालसा ने सदर अस्पताल में कैंप लगाकर बनवाया दिव्यांग बच्चों का यूडीआइडी सर्टिफिकेट

झारखंड
Spread the love

  • अब तक 167 दिव्यांग बच्चों का हुआ निबंधन और हुई चिकित्सीय जांच

रांची। झालसा के निर्देश पर एवं रांची डालसा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों के लिए 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 23 अगस्‍त, 2024 को दिव्यांग बच्चों के लिए रांची सदर अस्पताल में विशेष कैंप लगाया गया। विशेष कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य चिन्हित दिव्यांग बच्चों का निबंधन कराकर यूडीआईडी सर्टिफिकेट (दिव्यांग सर्टिफिकेट) बनाना तथा उनका चिकित्सीय जांच कराना था। इस अवसर पर रांची जिले के करीब 84 दिव्यांग बच्चों का निबंधन एवं चिकित्सीय जांच सिविल सर्जन की उपस्थिति में अस्पताल में कराया गया।

ज्ञात हो कि इस कैंप में थेलेसेमिया एवं सिकलसेल एनिमिया से पीड़ित बच्चों का भी निबंधन कराकर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, चिकित्सक डॉ. बाखला, डॉ विशेश्‍वर, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, एलएडीसीएस के डिप्‍टी राजेश कुमार सिन्हा, लाईफ सेवर्स एनजीओ के संचालक अतुल गेरा, पीएलवी विक्की चौधरी, भुप्रताप, स्नेहलता दुबे, सम्पा दास, प्रीति पाल, संगीता सिंह, लता कुमारी व अन्य उपस्थित थे।

झालसा के निर्देश पर 45 दिवसीय विशेष अभियान के तहत डालसा द्वारा दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा चिन्हित व चिकित्सीय जांच कराकर उनका यूडीआईडी सर्टिफिकेट बनाया जा सके। चल रहे अभियान के तहत रांची जिले के 167 बच्चों का यूडीआईडी सर्टिफिकेट बनाया जा चुका है। आगे भी सदर अस्पताल के सहयोग से दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी सर्टिफिकेट बनाया जायेगा। सभी दिव्यांग बच्चों को सदर अस्पताल में लाने में डालसा में कार्यरत पारा-लीगल-वॉलिंटियरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj