पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने छोटानागरा में चलाया जनसंपर्क अभियान

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। बन्द खदानों को पुनः चालू करने एवं वन पट्टा वितरण की मांग को लेकर छोटानागरा में ‘घंटा बजाओ सरकार जगाओं’ कार्यक्रम गुरुवार को हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा के बैनर तले पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थकों के संग जनसंपर्क एवं पदयात्रा कर लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

मौके पर उन्होंने झारखंड सरकार पर जामकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि झारखंड में वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार देने के लिए अक्टूबर 2023 से मिशन मोड में अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के तहत कैंप लगाकर पात्र लोगों को वनपट्टा दिया जायेगा। हेमंत सरकार ने गरीब आदिवासी दलित और जंगलों में रहने वाले लोगों को छलने का काम किया। आज तक लोगों को वनपट्टा नहीं मिला।

श्री कोड़ा ने कहा कि वर्ष, 2012-14 से दर्जनों की संख्या में लोह अयस्क माइंस राज्य सरकार की उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना नीति के कारण बंद पड़े हैं। क्षेत्र के स्थानीय आदिवासी-मूलवासी रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं। केवल चुनाव के समय आदिवासियों का हितैषी बनने का ढोंग करने वाले हेमंत सोरेन जनता से किया वादा क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं?

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोजोगुटू मुंडा कानू राम देवगम, लादूरा मंकी, मानसिंह चम्पीया, मंगल कुम्हार, सुसन गोप, प्रकाश गोप, पंकज कुमार दास, राजेश सांडिल, मंगल मुंडरी, वीरेंद्र साहू के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj